तुर्की : आतंकवादी संगठन PKK पर लगा अगवा किए गए 13 नागरिकों की हत्या का आरोप

By: Ankur Tue, 16 Feb 2021 6:17:40

तुर्की : आतंकवादी संगठन PKK पर लगा अगवा किए गए 13 नागरिकों की हत्या का आरोप

उत्तरी इराक में आतंकवादी संगठन घोषित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) पर अगवा किए गए 13 नागरिकों की हत्या के आरोप लगे हैं। जबकि पीकेके ने तुर्की के हवाई हमले को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका ने इन हत्याओं की निंदा की है। जबकि पीकेके ने कहा है कि पीड़ितों की जान उत्तरी इराक में तुर्की की सेना द्वारा पीकेके के खिलाफ हवाई ऑपरेशन के दौरान चली गई।

तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि तुर्की के सैनिकों ने उत्तरी इराक के गारा इलाके में एक गुफा में जाने पर 13 शव बरामद किए हैं। ये सभी यहां बंधक बनाए गए थे जिनमें से 12 को सिर में जबकि एक को कंधे पर गोली मारी गई। शवों को तुर्की के माल्तया प्रांत भेजा गया है। माल्तया के गवर्नर आयदीन बरुस ने कहा कि 2015 से 2016 के बीच अपहरण करने वालों में छह सैनिक और दो पुलिस अधिकारी शामिल थे।

बता दें कि तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पीकेके को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 1980 के दशक में तुर्की और पीकेके के बीच संघर्ष में 40,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़े :

# अमेरिका में हुई जबरदस्त बर्फबारी, रद्द कर दी गई 760 से ज्यादा उड़ानें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com